{"_id":"6a734e372a93b92d71069802","slug":"saharanpur-darul-uloom-issues-advisory-for-students-during-kanwar-yatra-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कांवड़ यात्रा के दौरान छात्रों की आवाजाही पर दारुल उलूम की सख्ती, जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कांवड़ यात्रा के दौरान छात्रों की आवाजाही पर दारुल उलूम की सख्ती, जारी किए दिशा-निर्देश
Wed, 05 Aug 2026 08:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:27 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से दारुल उलूम देवबंद ने छात्रों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। छात्रों को कांवड़ मार्गों, जीटी रोड और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने, पहचान पत्र साथ रखने और संस्थान के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद।
विस्तार
सहारनपुर के देवबंद स्थित विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए छात्रों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संस्थान ने छात्रों को सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा कांवड़ मार्गों पर नहीं जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कांवड़ मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने के निर्देश
छात्रावास प्रभारी मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास की ओर से जारी लिखित आदेश में कहा गया है कि छात्र बाजार, जीटी रोड और उन सभी स्थानों पर जाने से परहेज करें, जहां से कांवड़ियों का आवागमन होता है। केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: संतान सुख की कामना में दंडवत कांवड़ ला रहे अनिल, श्रद्धा की अनोखी मिसाल
विज्ञापन
रेल यात्रा में आरक्षित कोच से सफर करने की सलाह
जारी निर्देशों में छात्रों से कहा गया है कि यदि यात्रा करना जरूरी हो तो रेल में केवल आरक्षित कोच में ही सफर करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अनावश्यक आवाजाही से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
पहचान पत्र रखना अनिवार्य
संस्थान ने सभी छात्रों को हर समय अपना पहचान पत्र साथ रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार सूर्यास्त के बाद बिना पहचान पत्र किसी भी छात्र को दारुल उलूम परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अनुशासन पर भी दिया गया जोर
मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास ने छात्रों से कहा कि वे अपने अध्ययन और धार्मिक दायित्वों पर पूरा ध्यान दें तथा संस्थान के अनुशासन का पालन करें। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई छात्र मल्टीमीडिया मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ निष्कासन जैसी कार्रवाई की जा सकती है।