फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Crime News: A youth was murdered his friend in sister love affair case

खौफनाक वारदात: बहन से हुआ प्यार तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, जली हुईं हड्डियां और कपड़े बरामद, ऐसे खुला राज

Sat, 09 Apr 2022 08:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Apr 2022 08:51 PM IST
सार

बहन से प्यार हुआ तो युवक ने दोस्त को मारने की साजिश रच डाली। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर रहमान को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के कपड़े व जली हुईं हड्डियां बरामद की हैं।

विज्ञापन
Saharanpur Crime News: A youth was murdered his friend in sister love affair case
रहमान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छह माह से लापता चल रहे सर्कस में साइकिल चलाने वाले सहारनपुर के युवक की करीब तीन महीने पहले जनपद मऊ में हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को जला दिया। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मृतक के कपड़े और हड्डियां मऊ से बरामद की हैं। तीन आरोपियों ने प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को मौत के घाट उतारा है। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हबीबगढ़ निवासी रहमान (25) पुत्र जहीर सर्कस में साइकिल चलाने का काम करता था। अक्तूबर 2021 में रहमान कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव जाजवा निवासी अपने दोस्त इमरान पुत्र मेहरबान के साथ मऊ में सर्कस में साइकिल चलाने गया था, लेकिन उसके बाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में रह रही रहमान की बहन शहजादी ने मार्च में भाई की गुमशुदगी के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पांच अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस ने इमरान से रहमान के बारे में पूछा तो उसने कहा कि रहमान अपनी तनख्वाह लेकर सहारनपुर चला गया था और उसने खुद उसे बस में बैठाया था, लेकिन रहमान सहारनपुर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर पुलिस ने शक के आधार पर इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपी ने दो युवकों के साथ मिलकर प्रेम-प्रसंग के चलते रहमान की चाकू से गर्दन रेतकर मऊ के गांव भातकौल के जंगल में हत्या कर शव जलाने की बात स्वीकार की। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित के निर्देशन में पुलिस टीम ने मऊ जिले के भातकौल के जंगल से मृतक के कपड़े और जली हुई हड्डियां बरामद की हैं। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक आरोपी इमरान पुलिस की हिरासत में है, जबकि मऊ के भातकौल निवासी इमरान अहमद और उसका अज्ञात साथी फरार है। बताया जा रहा है कि रहमान का इमरान अहमद की बहन से प्रेम-प्रसंग था। इसी के चलते रहमान की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब दौड़ रहा बुलडोजर: शामली में अवैध कॉलोनी का सफाया, 25 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त, देखें तस्वीरें

24 जनवरी को ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
नकुड़ के गांव जाजवा निवासी इमरान ने पुलिस को बताया कि मऊ के भातकौल निवासी एक अन्य युवक मोहम्मद इमरान अहमद भी सर्कस में काम करता था। रहमान के उसकी बहन से प्रेम-संबंध हो गए थे। इसको लेकर इमरान और रहमान के बीच विवाद हुआ था। जाजवा निवासी इमरान को भातकौल निवासी इमरान अहमद ने रहमान को समझाने के लिए कहा था। इसके बाद दोनों इमरान मिल गए। 24 जनवरी को जाजवा निवासी रहमान बस में बैठाने के बहाने रहमान को बाइक पर ले गया। रास्ते में मऊ के भातकौल जंगल में इमरान अहमद और उसका एक अज्ञात साथी खड़ा मिला, जिन्होंने चाकुओं से गोदकर रहमान की हत्या कर शव को जला दिया। 

यह भी पढ़ें: कातिल सिपाही के खुल रहे बड़े राज: सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से था फरार, सामने आया पिता-पुत्र की हत्या का खौफनाक सच

एक पकड़ा, दो आरोपी फरार 
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी भातकौल निवासी इमरान अहमद और उसका अज्ञात दोस्त है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि जाजवा निवासी इमरान पुत्र मेहरबान षड्यंत्र में शामिल रहा। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जाजवा निवासी इमरान पुलिस हिरासत में है, जिसे मऊ से थाना कुतुबशेर की पुलिस साथ लेकर लौट रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed