शामली जनपद के कांधला में हुई पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अर्जुन का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि उसके पास से अवैध पिस्टल और मृतक भूपेंद्र की बाइक बरामद हुई है। पुलिस की अभी तक हुई पूछताछ में यह सामने आया है कि सिपाही विक्रांत को यकीन हो गया था कि भूपेंद्र को छोटे भाई की नौकरी के लिए दी रकम अब नहीं मिलेगी। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
कातिल सिपाही के खुल रहे बड़े राज: सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से था फरार, सामने आया पिता-पुत्र की हत्या का खौफनाक सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात के पीछे अर्जुन की नौकरी लगवाने के लिए भूपेंद्र को करीब तीन साल पहले दिए रुपये को लेकर विवाद सामने आया था। इस मामले में आरोपी विरेंद्र को छोड़कर बाकी सभी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। शुक्रवार को पूछताछ करने के बाद आरोपी अर्जुन का पुलिस ने चालान कर दिया। जबकि बाकी आरोपियों से पूछताछ अभी जारी है।
जिसकी नौकरी के लिए दिए रुपये, उसे जाना पड़ा जेल
आरोपी सिपाही विक्रांत ने अपने भाई अर्जुन की नौकरी लगवाने के लिए जो रुपये भूपेंद्र को दिए थे, वही अर्जुन के जेल जाने का कारण बन गए। न तो रुपये ही मिले और जेल भी जाना पड़ा। नौकरी के लिए कितने रुपये दिए गए यह अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है। भूपेंद्र की मां सुरेश देवी का कहना है कि दो लाख रुपये दिए थे और अब विक्रांत 5.80 लाख मांग रहा था।
वह अपने बेटे के साथ मंगलवार को 50 हजार रुपये लेकर उनके घर पहुंची थी। बाकी रुपये कुछ दिन बाद देने की बात कही थी। लेकिन उसने दोनों को बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए अगले दिन उसके पोते अर्जुन को बुला लिया और उसे जाने दिया। बाद में परिजनों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी।
ग्रामीणों से ज्यादा मिलता-जुलता नहीं था विक्रांत
इस मामले में आरोपी सिपाही विक्रांत के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी अरसे से बाहर ही रह रहा था। कभी-कभार ही गांव आता था। ग्रामीणों से ज्यादा मिलता-जुलता नहीं था। वह आईबी के पूर्व निदेशक सैयद आसिफ इब्राहिम की सुरक्षा में तैनात था। बिना बताए ही वह सर्विस पिस्टल के साथ ड्यूटी से गायब था। जिसके चलते उसे निलंबित करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।