{"_id":"63fa110f42ada045b30c53a4","slug":"saharanpur-crime-body-of-b-com-student-was-found-lying-in-the-forest-and-he-was-preparing-to-go-to-australia-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीकॉम के छात्र का शव देख कांप उठी रूह, मचा कोहराम, ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा था रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीकॉम के छात्र का शव देख कांप उठी रूह, मचा कोहराम, ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा था रोहित
Sat, 25 Feb 2023 07:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Feb 2023 07:16 PM IST
सार
Saharanpur Crime : बीकॉम के छात्र का शव जंगल में पड़ा मिला। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के अंबेहटा क्षेत्र से लापता हुए बीकॉम के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि छात्र रोहित ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा था। वहीं जवान बेटे की लाश देख परिजनों की रूह कांप उठी। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
बताया गया कि रनियाला दयालपुर गांव निवासी रोहित (20) पुत्र जसबीर शुक्रवार शाम को छह बजे घर से निकला था। लेकिन इसका बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन, कहीं कोई पता नहीं चला था। उसका फोन भी बंद जा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के जंगल में मिला शव
पुलिस के अनुसार, रामपुर मनिहारान क्षेत्र के जंगल में शनिवार सुबह रोहित का शव पड़ा मिला। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे पीड़ित परिजन बेटे के शव को देखकर कांप उठे। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह
परिजनों ने बताया कि रोहित दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था।