फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Cow slaughter accused should get strict punishment, demand for arrest within eight days

Saharanpur: गो हत्या के आरोपियों को मिले सख्त सजा, आठ दिन के अंदर गिरफ्तारी की मांग

Mon, 20 Jan 2025 03:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 20 Jan 2025 03:57 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में गोवंश की हत्या कर शव हिंडन के किनारे फेंकने के मामले में भारतीय किसान मजदूर संगठन ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आठ दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Cow slaughter accused should get strict punishment, demand for arrest within eight days
कार्यकर्ताओं से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़गांव थानाक्षेत्र के गांव नन्हेड़ा कलां के शिव मंदिर में आयोजित पंचायत में गौवंश कटान की घटना का भारतीय किसान मजदूर संगठन की तरफ से कड़ा विरोध किया गया है। उन्होंने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग करते हुए कहा कि अगर इस बार कहीं पर भी इस प्रकार की घटना होती है तो भारतीय किसान मजदूर संगठन सीधे थाने का घेराव करेगा। कहा कि पुलिस प्रशासन को आठ दिन का समय दिया जाता है कि वह सही गौ हत्यारों को गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दिलाने का कार्य करें।

विज्ञापन

 

सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में पंचायत में कहा गया कि ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूरण सिंह ने कहा कि पिछले दिनों बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा कला के समीप होकर बह रही हिंडन नदी के पानी में पांच गोवंशों के (सिर) अवशेष उतराते बरामद हुए है। इस घटना से पूरा हिंदू समाज रोष में है। जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सख्त से सख्त सजा मिले ताकि इसे अविलंब रोका जा सके।

ठाकुर पूरण सिंह ने पुलिस व प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर अब भविष्य में कहीं भी इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति हुई तो इस बार सीधे थाने का घेराव किया जायेगा। सरकार को चाहिए कि बेसहारा घूम रहे गौवंशों के लिए अधिक से अधिक गौशालाएं बनाई जाएं। इससे ही गौवंश की हत्याओं को रोका जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed