फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Up News: Couple had gone to see the erupting volcano in America, wife died, body reached after 18 days

Up News: अमेरिका में फटता हुआ ज्वालामुखी देखने गया था दंपती, पत्नी की मौत, 18 दिन बाद पहुंचा शव

Wed, 04 Sep 2024 06:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Sep 2024 06:54 PM IST
सार

अमेरिका में ज्वालामुखी देखने गया दंपती लावे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। पत्नी की मौत हो गई। कागजी कार्रवाई में समय लगा और 18 दिन बाद शव सहारनपुर पहुंचा। 

विज्ञापन
Up News: Couple had gone to see the erupting volcano in America, wife died, body reached after 18 days
रेशमा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के चिलकाना स्थित ग्राम पटना उर्फ नयाबांस निवासी युवती की अमेरिका में 18 दिन पहले हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार को उसका शव घर पहुंचा। जहां नम आंखों से उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। स्थित
विज्ञापन

चिलकाना के ग्राम पटना उर्फ नयाबांस निवासी अब्दुल रहीम की बेटी रेशमा (30) अपने पति के साथ अमेरिका के निकट एक शहर में फटता हुआ ज्वालामुखी देखना के लिए गई थी। ज्वालामुखी फटते ही पति-पत्नी अचानक हादसे का शिकार हो गए। रेशमा की 18 अगस्त को मौत हो गई थी। उसका पति भोपाल निवासी जमाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। अमेरिका में पति-पत्नी दोनों इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत थे। मृतक रेशमा का मूल निवास चिलकाना का गांव पटना उर्फ नयाबांस है। रेशमा के पिता तथा अन्य लोग शिमला (हिमाचल) में रहते हैं। अमेरिका से शव लाने में हुई कागजी कार्यवाही में 18 दिन का समय लग गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed