फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Class 12 Student Dies Under Mysterious Circumstances, Family Claims Electrocution

Saharanpur: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत,12वीं में फेल हो गई थी सबा, करंट या कुछ और; गांव में उठ रहे सवाल

Fri, 22 May 2026 08:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 May 2026 08:49 PM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के बचीटी गांव में 12वीं की छात्रा सबा त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन करंट लगने से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Class 12 Student Dies Under Mysterious Circumstances, Family Claims Electrocution
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के ग्राम बचीटी में 18 वर्षीय छात्रा सबा त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में असफल होने के बाद वह मानसिक तनाव में बताई जा रही थी।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया करंट लगने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार सबा त्यागी तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित राष्ट्रदेव इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बृहस्पतिवार रात वह अपने कमरे में सोने चली गई थी। रात करीब ढाई बजे परिजनों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में पाया। परिजनों का कहना है कि सबा कपड़ों पर प्रेस कर रही थी, तभी उसे तेज करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'हार के बाद भी सौ विधायकों के बराबर हूं', कार्यकर्ताओं से बोले संगीत सोम, 2027 की तैयारी में जुटने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में चर्चा, पुलिस कर रही जांच
ग्राम प्रधान मोमिन त्यागी के अनुसार मृतका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता सऊदी अरब में एल्यूमीनियम कार्य से जुड़े हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। वहीं, गांव में छात्रा की मौत को लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी हो रही हैं। कुछ लोग मौत की वजह कुछ और होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। देवबंद क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। सभी तथ्यों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed