फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Car got locked while playing, child sitting inside died a painful death by suffocation

Saharanpur: खेल खेल में लॉक हुई कार, भीतर बैठे बच्चे की दम घुटने से दर्दनाक मौत

Fri, 18 Apr 2025 11:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 18 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बच्चे की कार लॉक होने के कारण दम घुटने से मौत हो गई। वह खेल खेल में कार में जाकर बैठ गया था।

विज्ञापन
Saharanpur: Car got locked while playing, child sitting inside died a painful death by suffocation
अंश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर खेल खेल में कार में बैठे कक्षा दो में पढ़ने वाले फतेहपुर थाने के गांव गंगाली निवासी अंश (11) पुत्र सुनील की गाड़ी लाक होने पर दम घुटने से तड़फ तड़फ कर मौत हो गई। दम तोड़ने से पहले बच्चे ने बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। 

विज्ञापन


अंश गांव के ही जनहित पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर एक बजे वह स्कूल से आने के बाद खाना खा कर घर से खेलने निकल गया। दो दिन बाद उसकी बड़ी बहन को देखने रिश्ते वाले आने थे जिसकी तैयारियों में परिवार की महिलाएं लगी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक और 'सौरभ' हत्याकांड: पत्नी ने मुंह..प्रेमी ने दबाया गला, पति के कत्ल से पहले किया ये काम; रविता का कबूलनामा 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक जब अंश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की। देर शाम तक न मिलने पर थाने सूचना दी गई। रात साढ़े नौ बजे तलाशी अभियान के दौरान अंश बाहर खड़ी कार में मृत हालत में पड़ा मिला। उसका शरीर अकड़ चुका था।इसके बाद फारेंसिक टीम भी बुलाई गई। जांच के बाद शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि अंश खाना खा कर निकलने के बाद कार में बैठ गया और गाड़ी लॉक हो गई। तेज धूप थी। उसने बाहर निकलने का काफी प्रयाास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। अंश दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed