Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Burglary at former BJP district president's house—the fifth such incident in a year and a half

सहारनपुर: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के मकान में डेढ़ साल में पांचवीं बार चोरी, लाखों का सामान उड़ा ले गए चोर

Thu, 19 Nov 2026 06:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 19 Nov 2026 06:32 PM IST
सार

पैरामाउंट कॉलोनी में मानवीर सिंह के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। चोर खिड़की का सरिया काटकर अंदर घुसे। इसके बाद एसी की फिटिंग, बिजली के तार समेत निर्माण कार्य के लिए लाया गया सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Burglary at former BJP district president's house—the fifth such incident in a year and a half
जांच शुरू। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह का मकान चोरों के निशाने पर है। डेढ़ साल के अंदर मकान में पांचवीं बार चोरी की घटना हुई। इस बार चोर खिड़की का सरिया काटकर अंदर घुसे। इसके बाद एसी की फिटिंग, बिजली तार, बोर्ड और मशीनें चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने प्लॉट संख्या ओ-53 में निर्माण कार्य करा रहे थे। 15 नवंबर की रात चोरों ने मकान में चोरी की। अगले दिन सुबह मजदूर काम पर पहुंचे तो चोरी होने का पता चला। चोर सामने की खिड़की का सरिया काटकर मकान के अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने वहां लगी एसी की पूरी फिटिंग, बिजली की फिटिंग, स्विच बोर्ड और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मजदूरों की मशीनें चोरी कर लीं। इसके अलावा लोहे के सरिये, पाइप और अन्य सामान भी समेट ले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवीर सिंह ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में इसी मकान में चार बार पहले भी चोरी हो चुकी है। हर बार शिकायत के बावजूद न तो चोरी का सामान बरामद हुआ और न ही आरोपियों को पकड़ा जा सका। अब पांचवीं बार चोरी होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। पीड़ित ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, जांच अधिकारी उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के जरिए चोरों की तलाश की जा रही है।

ये भी देखें...
सराफ के घर चोरी का खुलासा: एग्जॉस्ट फैन के रास्ते घुसे चोर, 45 लाख के जेवर उड़ाए, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed