फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: BSP leader Imran Masood has given an application to the DM for cancel the action

UP: इमरान मसूद ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र, कार्रवाई को निरस्त करने की मांग, कल जारी हुए थे जमानती वारंट

Tue, 25 Apr 2023 09:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Apr 2023 09:32 PM IST
सार

Saharanpur News : बसपा नेता इमरान मसूद ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। सोमवार को ही नगर मजिस्ट्रेट ने जमानती वारंट जारी किए थे।

विज्ञापन
Saharanpur: BSP leader Imran Masood has given an application to the DM for cancel the action
बसपा नेता इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में पांच लाख रुपये के मुचलका में पाबंद किए जाने के मामले में पूर्व विधायक व बसपा नेता इमरान मसूद ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को प्रार्थना पत्र देकर इस कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की है। इमरान मसूद ने इस मामले में चुनाव आयोग को शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन

निकाय चुनाव के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुतुबशेर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक इमरान मसूद समेत छह लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर चालानी रिपोर्ट नगर मजिस्ट्रेट को भेजी थी। नगर मजिस्ट्रेट ने इस रिपोर्ट के आधार पर पूर्व विधायक इमरान मसूद समेत सभी छह लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Umeshpal Murder Case: अतीक का बहनोई डॉ. अखलाक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, बमबाज गुड्डू को दी थी पनाह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें सोमवार को अपनी कोर्ट में तलब किया था, मगर इमरान मसूद नहीं आए। जिस पर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर उन्हें 28 अप्रैल को अपनी कोर्ट में फिर से तलब किया है।

यह भी पढ़ें: Murder in Saharanpur: बहनोई ने साले को पीट-पीटकर मार डाला, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह

इस मामले में मंगलवार को इमरान मसूद ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मुचलका पाबंद की कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि वो इस संबंध में चुनाव आयोग में भी अपना विरोध प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed