फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man killed his brother in law in Behat of Saharanpur district

Murder in Saharanpur: बहनोई ने साले को पीट-पीटकर मार डाला, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह

Tue, 25 Apr 2023 08:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Apr 2023 08:27 PM IST
सार

Murder in Saharanpur : बेहट में एक युवक ने अपने साले को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के पीछे यह बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन
A young man killed his brother in law in Behat of Saharanpur district
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट में बहनोई ने साले की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजन मृतक का शव लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक के पिता ने दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे की है। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नानौली निवासी मुर्तजा (23) पुत्र दिलशाद की बहन की शादी पड़ोस के गांव शेखपुरा में हुई है। आरोप है कि उसका बहनोई उसकी बहन मुसैय्यदा को परेशान करता था। वहीं, मंगलवार को भी उसने मुसैय्यदा के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसकी सूचना मिलने पर मुर्तजा शेखपुरा पहुंचा। 
विज्ञापन


आरोप है कि बहनोई से जब मुर्तजा ने बहन के साथ मारपीट करने का कारण बहनोई से पूछा तो वह तैश में आ गया और उसने परिजनों व चार पड़ोसियों के साथ मिलकर मुर्तजा की बेरहमी से पिटाई की, जिससे मुर्तजा की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आमिर हत्याकांड : गांव में पुलिस बल तैनात, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटे अफसर

उधर, घटना की सूचना मिलने पर मुर्तजा के परिजन शेखपुरा पहुंचे और शव को उठाकर बेहट कोतवाली ले आये, जहां से पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक के पिता दिलशाद ने दामाद समेत पांच लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। 

यह भी पढ़ें: Umeshpal Murder Case: अतीक का बहनोई डॉ. अखलाक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, बमबाज गुड्डू को दी थी पनाह

सीओ मुनीशचंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed