फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur blow again

सहारनपुर का स्मार्ट सिटी योजना की तीसरी सूची में स्थान नहीं

Thu, 29 Sep 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur blow again
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तीसरे चरण में चयनित शहरों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। दुुख की बात यह है कि इस बार भी सहारनपुर को चयनित शहरों में स्थान नहीं मिला है।
विज्ञापन


ऐसे में सहारनपुर की जनता को एक बार फिर से झटका लगा है। हालांकि सहारनपुर के पास अभी एक और मौका है, जो शायद अंतिम भी होगा। 
योजना के तहत केंद्र सरकार ने देशभर से 98 शहरों को शामिल किया था।

सभी शहरों के नगर निगमों को शहर के विकास का खाका यानी प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया था। सहारनपुर ने पहले चरण में चयन कराने के लिए बड़ा जोर लगाया था। लखनऊ में हुई प्रजेंटेशन में प्रस्ताव को दमदार तरीके से रखा गया था, जिसे सराहना भी मिली थी।
विज्ञापन


मगर जब चयन की बारी आई तो सहारनपुर के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया था। 98 शहरों में सहारनपुर का स्थान 92वां रहा था। इसके बाद सहारनपुर को फिर से मौका दिया गया। दूसरे चरण में चयनित हुए 23 शहरों में भी सहारनपुर को जगह नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण के लिए सहारनपुर को अपने प्रस्ताव में संशोधन करने को कहा गया था। तत्कालीन नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने प्रस्ताव को संशोधित कराया था। केंद्र सरकार की कमेटी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करने से पहले नगरायुक्त ने लखनऊ में हुई प्रजेंटेशन में प्रस्ताव को रखा था।

वहां प्रस्ताव को सराहा गया था। उम्मीद थी कि तीसरे चरण में चुने जाने वाले शहरों में सहारनपुर को स्थान जरूर मिलेगा। मगर यह उम्मीद उस समय टूट गई, जब शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी 27 शहरों की सूची में सहारनपुर को स्थान नहीं मिला।

यानी सहारनपुर तीसरी बार भी असफल रहा। केंद्र सरकार कुल 98 शहरों में से 70 शहरों का चयन कर चुकी है। अब केवल 28 शहर शेष बचे हैं। जिनमें से चुनिंदा शहरों के नामों की घोषणा दिसंबर के अंत में की जाएगी।


केंद्र सरकार की कमेटी ने तीसरे चरण में टॉप 27 शहरों के नाम घोषित कर दिए हैं। दुर्भाग्यवश सहारनपुर को इसमें भी स्थान नहीं मिला है। मगर, दिसंबर के अंत में घोषित होने वाले शहरों में नाम आने की उम्मीद है। 
- पीके मित्तल, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed