फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: BLO Bishan Singh Bedi dies of heart attack during duty while conducting SIR hearing

UP: सहारनपुर में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, सिंचाई विभाग में थे वरिष्ठ सहायक

Tue, 03 Feb 2026 02:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Feb 2026 02:41 PM IST
सार

सहारनपुर में एसआईआर की सुनवाई कर रहे बीएलओ दुष्यंत सिंह बेदी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

विज्ञापन
Saharanpur: BLO Bishan Singh Bedi dies of heart attack during duty while conducting SIR hearing
दुष्यंत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ के रूप में तैनात सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक दुष्यंत सिंह बेदी की ड्यूटी नुमाइश कैंप स्थित पानी की टंकी के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगी थी। यहां हाउस टैक्स कैशलेस केंद्र और एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई का कार्य चल रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, मेरठ में निवेशकों के 250 करोड़ रुपये डूबे, विशेषज्ञों ने बताई ये वजह

विज्ञापन

दोपहर में आया तेज हार्ट अटैक
मंगलवार सुबह दुष्यंत सिंह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। दोपहर के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

परिवार का एकमात्र सहारा थे दुष्यंत सिंह
बताया गया कि करीब आठ साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। परिवार में उनकी बुजुर्ग मां और दो छोटे बच्चे हैं। दुष्यंत सिंह ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

कर्मचारियों में शोक की लहर
घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed