फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Bikes collided, dumper crushed two youths who fell down... both died on the spot

Saharanpur: दो युवकों के खून से लाल हुई सड़क... बाइकें टकराने पर गिरे तो कुचलते हुए निकल गया डंपर

Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
सार

युवकों की बाइक की टक्कर एक दूसरी बाइक से हो गई, जिस पर दंपती सवार था। दोनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Bikes collided, dumper crushed two youths who fell down... both died on the spot
अस्पताल में परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहट कोतवाली क्षेत्र में कलसिया-छुटमलपुर मार्ग पर गांव संसारपुर में मदरसे के पास बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को डंपर ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

 

हादसा बृहस्पतिवार की देर रात हुआ। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घुन्ना निवासी अनिल (40) पुत्र सत्तूराम अपनी पत्नी पूनम (36) के साथ बाइक पर छुटमलपुर से आ रहा था। संसारपुर में मदरसे के पास उनकी बाइक गांव बाबैल बुजुर्ग में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव थापुल इस्माइलपुर निवासी मोंटी (23) पुत्र श्रवण और विनय (19) पुत्र सुनील की बाइक से टकरा गई। इससे चारों सड़क पर जा गिरे। इससे पहले ही वे उठ पाते अनिल और विनय को खनिज सामग्री ले जाने वाले तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद डंपर को लेकर उसका चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी लेकर आई, जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतकों के परिजन हादसे के बाद रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरोपी डंपर चालक की तलाश की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed