{"_id":"6368a8890c9458757324302a","slug":"saharanpur-bike-rider-killed-one-injured-due-to-pickup-s-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Mon, 07 Nov 2022 12:11 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:11 PM IST
सार
सहारनपुर के बेहट कलसिया-छुटमलपुर रोड़ पर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेहट के कलसिया-छुटमलपुर रोड पर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में पीछे से दूसरी बाइक टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की जिम्मेदार पिकअप को उसका चालक घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग निकला।
हादसा रविवार की देर रात
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बुबका के पास हुआ। गांव खिड़का जुनारदार निवासी खुशाल (16) पुत्र जुल्फान बाइक पर कलसिया जा रहा था। सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में खुशाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान पिअकप में कलसिया से गांव वापस लौट रहे अंकुश (20) पुत्र सुरेंद्र निवासी खिड़का भटकव्वा की बाइक टकरा गई। इसमें अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: विश्व स्तरीय बनेगा देवबंद रेलवे स्टेशन, सहारनपुर दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बड़ी घोषणा
विज्ञापन
हादसे के बाद पिकअप को उसका चालक मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी बेहट भिजवाया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पंचयातनामा भर कर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।