Saharanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरी घटना में तीन लोग हुए घायल
Saharanpur Accident News : सहारनपुर में बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक युवक की मौत हो गई।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के चिलकाना में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार देर शाम करीब साढ़े नौ बजे गांव धौलाहेड़ी निवासी मोहतसीन पुत्र इकराम बाइक पर सवार होकर पठेड की तरफ से अपने गांव वापस आ रहा था। गांव पठेड में फव्वारे के पास सड़क के किनारे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी हुई थी। तेज लाइट के कारण बाइक सवार सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देख नहीं सका और उसमें जा टकराया। टक्कर में बाइक सवार मोहतसीन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची 112 घायल को सीएचसी सुल्तानपुर लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने मोहतसीन को मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा नामकरण शव उन्हें सौंप दिया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उधर, शनिवार देर शाम करीब नौ बजे थाना रामपुर के गांव नौरंगपुर निवासी सत्येंद्र, निखिल और शिवा बाइक पर सवार होकर थाना बेहट के गांव चेंची से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। धोलाहेड़ी दुमझेड़ा कच्चा पक्का मार्ग पर एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। तीनों युवक घायल हो गए। जिसमें सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: गुलफशा का कत्ल: पति का दिल न पसीजा, चंद पलों में मिटा दिया हंसता हुआ चेहरा, दो साल पहले हुआ था निकाह