फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Big game in the warehouse of police station Sadar Bazar, goods worth 64 cases missing

Saharanpur: थाना सदर बाजार के मालखाने में चोरी, 64 मुकदमों का माल गायब, संदेह के घेरे में पुलिसकर्मी

Tue, 04 Nov 2025 06:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 04 Nov 2025 06:47 PM IST
सार

सदर बाजार थाने के मालखाने से वर्ष 2008 से 2014 के बीच जब्त किया गया माल गायब मिला। इस माल में तमंचे, चाकू, कारतूस, नकली नोट, घड़ियां, मोबाइल, बर्तन, ताश के पत्ते आदि शामिल हैं। एसएसपी ने मामले पर जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Big game in the warehouse of police station Sadar Bazar, goods worth 64 cases missing
crime - फोटो : crime

विस्तार

थाना सदर बाजार के मालखाने से 64 मुकदमों का माल गायब होने का मामला सामने आया है। यह माल छह साल में जब्त किया गया था। एसएसपी के आदेश पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले में कई पुलिसकर्मी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

 

प्रभारी निरीक्षक कपिल देव की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया कि 24 जुलाई 2025 को थाना सदर बाजार का कार्यभार संभालने के बाद माल गायब होने का पता चला। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने थाना रिकॉर्ड के परीक्षण के दौरान पाया था कि 2008 से 2014 तक 64 मुकदमों से संबंधित जब्त माल रजिस्टर में दर्ज है, लेकिन वह हेड मुंशी कालूराम को चार्ज के समय नहीं मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हेड कांस्टेबल अनूप सिंह से बात की गई। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2023 में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद को जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही एक रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई थी। उस रिपोर्ट की प्रति अनूप सिंह ने वर्तमान प्रभारी निरीक्षक को उपलब्ध कराई। 
 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने प्रकरण की पूरी जानकारी एसएसपी को भेजी थी। मामले की जांच सीओ आंकिक को दी गई थी। उन्होंने जांच कर 16 सितंबर 2025 को रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। जांच में यह बात सामने आई कि मालखाने के रजिस्टर में जो वस्तुएं दर्ज हैं, वह उपलब्ध ही नहीं हैं।
 

ये माल हुआ गायब
मालखाने से तमंचे, चाकू, कारतूस, नशीला पदार्थ, घड़ियां, नकदी, मोबाइल, डीवीडी, बिजली के तार, ताश के पत्ते, एक साइकिल, 15 भगोने एल्यूमीनियम, एक बोरी बर्तन, शिव भगवान की मूर्ति, 50 नकली नोट, 4 सीपीयू, 7 मोबाइल, सागोन की लकड़ी के 102 टुकड़े, 16 किलो डोडा पोस्त आदि शामिल हैं।
 

ये बोले एसएसपी
थाना सदर बाजार के मालखाने से माल गायब होने का मामला गंभीर है। एफआईआर दर्ज कराई गई है। पता लगाया जा रहा है कि माल कैसे गायब हुआ है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-  आशीष तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed