फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: BHKU Rakesh Tikait says government is cheating farmers

Saharanpur: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले-किसानों के साथ छल कर रही सरकार

Mon, 12 Jun 2023 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

हरियाणा के लिए जाते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहारनपुर के सरसावा में कुछ देर रुके। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मुश्किल में डालकर किसानों के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखने का काम करती है, लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेंगे।

विज्ञापन
Saharanpur: BHKU Rakesh Tikait says government is cheating farmers
राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पीपली क्षेत्र में पंचायत में जाते हुए कुछ देर के लिए सहारनपुर के सरसावा में रुके भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा की केंद्र सरकार लगातार किसानों के साथ छल कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि हमने एमएसपी कानून लागू कर दिया। जबकि दूसरी ओर किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य भी नहीं मिल पाता है इससे साफ है की सरकार किसानों से झूठे वायदे करती है इसी कारण किसान सरकार की नीतियों से खफा होकर आंदोलन करने तथा सड़क जाम करने को मजबूर है। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur News: सड़क के बीचोबीच खूंटे गाड़कर किसानों ने बांधे छुट्टा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मुश्किल में डालकर किसानों के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखने का काम करती है, लेकिन किसान सरकार के झूठे झूठे मुकदमों से नहीं डरता, अपना हक लेना जानता है।

सोमवार को हरियाणा के पीपली जाते समय सरसावा में रुके राकेश टिकैत ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करना सरकार की कमजोरी है, जो सही बात को दबंगई के जोर पर दबाना चाहती है लेकिन किसान संगठित हैं जो आंदोलन कर सरकार को नीतियां बदलने पर मजबूर कर देंगे।
 
सरसावा से किसान यूनियन से जगतार सिंह, भूपेंद्र सिंह भोला जगजीत सिंह आदि राकेश टिकैत के साथ पंचायत में शामिल होने के लिए पीपली रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed