{"_id":"6486104f1e859a0d0806fce5","slug":"farmers-tied-loose-animals-by-burying-pegs-in-the-middle-of-the-road-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-4055-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क के बीचो-बीच खूंटे गाड़कर किसानों ने बांधे छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क के बीचो-बीच खूंटे गाड़कर किसानों ने बांधे छुट्टा पशु
Sun, 11 Jun 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बड़गांव में सड़क के बीचोबीच खूंटा गाड़ बांधा गया छुट्टा गौवंश
- फोटो : अमर उजाला
सहरानपुर के बड़गांव क्षेत्र में महेशपुर में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने देवबंद बड़गांव-नानौता सड़क मार्ग के बीचोबीच खूंटे गाड़कर उनमें पशु बांधते हुए विराेध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम भी लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुओं को खोलते हुए खूंटे उखाड़े
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने रविवार की शाम गांव महेशपुर बस स्टैंड पर देवबंद-बड़गांव-नानौता सड़क मार्ग के बीचोबीच लोहे के खूंटे गाड़ कर उनमें आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ कर बांध दिया। इसके बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
किसानों के प्रदर्शन के दौरान कुछ देर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और सड़क पर गाड़े गए खूंटों से बंधे पशुओं को खोलते हुए खूंटों को भी उखड़वाया।
विज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर संघ के प्रिंस राणा ने बताया कि छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। पुलिस ने पशुओं को तो खुलवा दिया था लेकिन देर शाम तक मौके पर जुटे किसान ग्राम सचिव को बुलाने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि सचिव ने आवारा पशुओं की शिकायत पर झूठी रिपोर्ट लगाकर उच्चाधिकारियो को गुमराह करने का काम किया है।
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा का कहना है कि उन्हें सड़क पर पशुओं को बांधने की सूचना मिली थी जिन्हें खुलवा दिया गया है। दूसरी ओर एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव ने बताया कि पंचायत सचिव के रवैये की जांच कराई जाएगी।

बड़गांव में सड़क के बीचोबीच खूंटा गाड़ बांधा गया छुट्टा गौवंश