फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur beat Noida to win the Simmi Tebak tournament

सहारनपुर: सहारनपुर ने नोएडा को हरा जीता सिम्मी टेबक टूर्नामेंट

Sun, 19 Feb 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur beat Noida to win the Simmi Tebak tournament
विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि
गंगोह (सहारनपुर)। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी में चल रहे द्वितीय सिम्मी टेबक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए नोएडा को हराकर सहारनपुर की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। लायंस क्लब गंगोह सेट्रंल ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में एसबीबीए सहारनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 123 रन बनाए। एसबीबीए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मो. अनस ने 48 रन, शाहनवाज मलिक ने 23 रन बनाए। ब्लू टाइगर्स नोएडा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन वर्मा और अमर कटारिया ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू टाइगर्स नोएडा 18 ओवर में मात्र 92 रन पर ऑल आउट हो गई। सक्षम शर्मा 38, युवराज 23 को छोड़कर बाकी कोई बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। एसबीबीए की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए दीपक राणा ने 3 और कप्तान प्रशांत वीर ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को विजय दिलाई।
विज्ञापन

फाइनल मैच की मुख्य अतिथि लायन शाजिया मसूद और अध्यक्ष सुशील ऐरन ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को नगद 15000 और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 10,000 नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच मो. अनस को चुना गया। टूर्नामेंट का बेस्ट बल्लेबाज मनीष भाटी को चुना गया। बेस्ट गेंदबाज प्रशांत वीर रहे। मयंक देशवाल मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। स्कोरर मो. सहरियाब, अथर खटाना और अंपायर जुबेर आलम, आयुष कुमार, अंशुल सैनी, दीपक सैनी फाइनल मैच में अंपायर रहे। नदीम रैना, दीपक सैनी आदि ने मिलकर टूर्नामेंट को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोच विनय कुमार, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद टेबक, पंकज राजपूत, रजनी राजपूत, आदेश गर्ग, पल्लवी अरोड़ा, सिम्मी फांउडेशन की संस्थापक सपना टेबक, अतुल गोयल, वैभव गोयल, सचिन सैनी, मोहसिन सैफी, सुनील कुमार, मृदुल गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed