{"_id":"61ea1689091c9b7f3c2f94f1","slug":"saharanpur-ban-on-movement-of-people-without-vaccine-dm-ordered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: बिना टीकाकरण वाले लोगों के घूमने-फिरने पर प्रतिबंध, डीएम ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: बिना टीकाकरण वाले लोगों के घूमने-फिरने पर प्रतिबंध, डीएम ने दिया आदेश
Fri, 21 Jan 2022 07:43 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, सहारनपुर
एएनआई, सहारनपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:43 AM IST
सार
डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जा रही है कि व्यक्ति ने पूर्ण टीकाकरण करवाया है कि नहीं। सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जा रही है कि पूर्ण टीकाकरण करवा चुका है कि नहीं।
विज्ञापन
गांव के बाहर लगा पुलिस चेकपोस्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग और लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए सहारनपुर जिला अधिकारी ने नई पहल की है। जिन लोगों ने कोरोना टीकाकरण नहीं कराया है, उनके घूमने-फिरने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस गांवों के बाहर चेकिंग करके ही लोगों को गांव में प्रवेश करने दे रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने जिला के रामपुर मनिहारन क्षेत्र एक गांव के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगा दिया है, जिससे सिर्फ टीका लगवा चुके लोग ही आ-जा सकें।
डीएम अखिलेश सिंह ने गुरुवार को कहा, ''जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उनके आने-जाने पर उचित प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मिले लोगों को पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। ग्रामीणों को समझाने के लिए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) गांवों का दौरा कर रहे हैं। बिना टीकाकरण वाले लोग अन्य लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा ना बनें, इसके लिए हम उचित प्रतिबंध लगा सकते हैं।''
विज्ञापन