फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Baba Gurinder reached Dera Beas and crowd of followers, stoppage of 51 trains and route divert

दो दिवसीय समागम: डेरा ब्यास पहुंचे बाबा गुरिंदर, अनुयायियों की भारी भीड़, 51 ट्रेनों का ठहराव और रूट डायवर्ट

Tue, 14 Mar 2023 10:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Mar 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Baba Gurinder reached Dera Beas and crowd of followers, stoppage of 51 trains and route divert
अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के सरसावा में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर पर डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दो दिवसीय समागम की सभी तैयारी पूरी हो गई है। मंगलवार को डेरा प्रमुख यहां पहुंच गए। बुधवार और बृहस्पतिवार को वो सत्संग से संगत को निहाल करेंगे। यहां भारी संख्या में अनुयायी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे मेजर सेंटर में पधारे। वो उत्तराखंड के मसूरी से हेलीकॉप्टर में मेजर सेंटर पिलखनी के भीतर बने हेलीपैड पर उतरे तथा सीधे हेलीपैड के समीप बने आवास में चले गए। उनके आने से अनुयायियों में उत्साह है।
विज्ञापन


राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर पर बुधवार यानि आज सुबह विशाल पंडाल में सत्संग कर्ता सत्संग और पाठी पाठ करेंगे। सत्संग से एक घंटा पूर्व शबद शुरू हो जाएंगे। इस दौरान संगत को दर्शन देने के साथ ही बाबा प्रश्न उत्तर कार्यक्रम में बच्चों के सवालों के जवाब देंगे। 16 मार्च को बाबा अपने वचनों से दूर-दूर से आई कई लाख की संगत को निहाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur Baba Gurinder reached Dera Beas and crowd of followers, stoppage of 51 trains and route divert
अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन रहेगा 51 ट्रेनों का ठहराव
दो दिन होने वाले राधा स्वामी सत्संग में सम्मिलित होने के लिए देश भर से संगत के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। संगत की सुविधा के लिए सरसावा रेलवे स्टेशन पर 51 पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव तीन दिन के लिए किया गया है। इस दौरान संगत को डेरे तक लाने ले जाने के लिए डेरे की अपनी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सक्रिय होकर कार्य कर रही है। दूरस्थ स्थानों से भी भारी संख्या में संगत पहुंच रही है। बसों व निजी गाड़ियों से भी हजारों की संगत सत्संग में शामिल होने के लिए मेजर सेंटर पहुंच रही है। सड़कों पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए डेरे के सात हजार सेवादार कमान संभाले हुए हैं। हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि से आने वाली संगत के लिए सरसावा में रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर विशेष व्यवस्था की गई है।

पैठ बाजार नहीं लगा
राधा स्वामी सत्संग को लेकर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को लगने वाले पैठ बाजार को भी स्थगित करते हुए सड़क पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सत्संग में शामिल होने वाले अनुयायियों के स्वागत के लिए सड़क के दोनों और पानी का छिड़काव कराते हुए चूने से रंगोली बनवाई।

यातायात परिवर्तित किया, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
पिलखनी में दो दिवसीय समागम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। प्रशासन ने इंटर तक के स्कूल कॉलेजों का 15 और 16 मार्च का अवकाश पहले ही घोषित कर रखा है। अंबाला रोड पर वाहनों के आवागमन को रोक लगा दी गई है। केवल वहां जाने डेरे में जाने वाले वाहनों का ही स्वीकृति दी जाएगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि यातायात को परिवर्तित किया गया है।

ये रहेगा रूट डायवर्ट
- गागलहेड़ी तिराहे से सभी वाहन जिन्हें यमुनानगर, अंबाला की ओर जाना है, वो बाईपास से जाएंगे।
- सरसावा बाईपास कट से नकुड़ तिराहा तथा चिलकाना तिराहा से सभी वाहन जिन्हें देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, उन्हें बाईपास से संचालित कराया जाएगा।
- नागल ब्लॉक तिराहा व सिडकी रोड बाईपास से सभी वाहन जिन्हें यमुनानगर, अंबाला की ओर जाना है, वो भी बाईपास से संचालित होंगे।
- नकुड़ तिराहा से पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को अंबाला रोड पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed