फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Automatic challan will be issued if vehicle is driven at overspeed

Saharanpur: ओवरस्पीड वाहन चलाया तो कटेगा ऑटोमेटिक चालान, जानें कौन-कौन से मार्गों पर लगेंगे ऑटोमैटिक कैमरे

Tue, 24 Jun 2025 07:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Jun 2025 07:07 PM IST
सार

जिले में रामपुर मनिहारान-नानौता, नागल-टपरी और बेहट-शाकुंभरी मार्ग पर ऑटोमैटिक डिटेक्शन कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ के बजट का इस्तेमाल किया जाएगा।  

विज्ञापन
Saharanpur: Automatic challan will be issued if vehicle is driven at overspeed
ई-चालान। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग सहित तीन मार्गों पर ऑटोमेटिक डिटेक्शन कैमरे लगाने की योजना तैयार कर ली गई है। तय गति से अधिक तेज वाहन चलाने वालों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसमें करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मुख्य सड़कों पर सड़क हादसे सबसे अधिक होते हैं। इनकी वजह तेज रफ्तार भी है। चालक कई बार बाइक और कार को काफी तेज गति से दौड़ाते हैं, जिससे वह न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए जिले में रामपुर मनिहारान-नानौता, नागल-टपरी और बेहट-शाकुंभरी मार्ग पर ऑटोमैटिक डिटेक्शन कैमरे लगेंगे। इन तीनों जगहों का संभागीय परिवहन, यातायात और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मिलकर सर्वे किया था। करीब 1.50 करोड़ रुपये प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
 
विज्ञापन

आठ सीसीटीवी व इंटरनेट कनेक्शन
एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह का कहना है कि चिह्नित तीन जगहों पर आठ ऑटोमैटिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा रहेगी। उन्हें चलाने के लिए यूपीएस लगाया जाएगा। तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed