फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur at number one in the state in making golden card

गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में सहारनपुर पहले नंबर पर

Sat, 06 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur at number one in the state in making golden card
गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में सहारनपुर पहले नंबर पर
विज्ञापन

सहारनपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में जनपद सहारनपुर ने नंबर एक रैंक हासिल की है। जबकि बागपत दूसरे, शामली तीसरे और मुजफ्फरनगर जनपद पांचवें नंबर पर रहा है। सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग अब तक 3,66,900 लोगों के गोल्डन कार्ड बना चुका है।
जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की 23 सितंबर 2018 में शुरुआत हुई। इस योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 68 अस्पतालों को योजना से जोड़ा। इनमें 24 सरकारी और 44 निजी अस्पताल शामिल हैं। जिलेभर में योजना के 2,37,911 लाभार्थी परिवार हैं। इनमें से 1,38,800 परिवारों को लाभांवित किया जा चुका है। जबकि 3,66,900 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनाने की रैंक जारी होती है। अभी तक सहारनपुर दूसरे नंबर पर रहता आया है। लेकिन इस बार सहारनपुर ने सभी जिलों को पछाड़ते हुए गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में पहला नंबर आने पर स्वास्थ्य अधिकारी गदगद हैं। इस योजना में लाभार्थी गंभीर बीमारी होने पर पैनल वाले निजी अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकते है। जिसका खर्च सरकार स्वयं वहन करती है। आयुष्मान भारत योजना के जिला कोअर्डिनेटर डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल लाभार्थी 8,84,609 हैं। इनमें से हमने 3,66,900 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से चल रहा गोल्डन कार्ड बनाने का काम : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत जिलेभर में पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश में सहारनपुर ने पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed