{"_id":"60f5c9cc8ebc3e6d41154785","slug":"saharanpur-air-purified-aqi-reached-30-saharanpur-news-mrt5481441104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध हुई सहारनपुर की हवा, एक्यूआई 30 हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध हुई सहारनपुर की हवा, एक्यूआई 30 हुआ
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन से पूरब की ओर से चल रही हल्की हवा और रविवार की रात से हो रही बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बनाने के साथ ही हवा को शुद्ध भी किया है। जानकर हैरानी होगी कि जो एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) यानी हवा की गुणवत्ता सामान्य दिनों में 150 से 200 तक रहती है तथा दीपावली के दिनों में बढ़कर 300 से 400 तक पहुंच जाती है, लेकिन सोमवार को वह 30 एक्यूआई पर आ गई।
सामान्य जानकारी के लिए बता दें कि एक्यूआई जब शून्य से 50 के बीच रहता है तो उसे अच्छा माना जाता है। 51 और 100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक माना है। 101 और 200 के बीच एक्यूआई सामान्य तथा 201 और 300 के बीच एक्यूआई खराब की श्रेणी में आता है। 301 और 400 के बीच एक्यूआई बेहद खराब, जबकि 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इसमें सांस और दिल के बीमारों के साथ ही स्वस्थ व्यक्ति को भी सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। सहारनपुर की बात करें तो यहां अधिक उद्योग नहीं होने की वजह से यहां सामान्य दिनों में एक्यूआई 150 से 200 के बीच रहता है। सोमवार को पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 30 और दूसरे पड़ोसी जनपद यमुनानगर का एक्यूआई 43 रहा। चूंकि सहारनपुर इन दोनों शहरों के बीच में है और दोनों शहरों से कम उद्योग हैं। ऐसे में यहां दोनों शहरों से कम प्रदूषण रहता है।
हवा और बारिश में वायु प्रदूषण बेहद कम स्तर पर आ जाता है। सोमवार को भी यही हुआ है। जनपद सहारनपुर में वैसे भी अधिक उद्योग नहीं हैं, इस कारण पड़ोसी जनपदों की अपेक्षा यहां कम ही प्रदूषण रहता है। - डॉ. डीसी पांडेय, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।