{"_id":"6446562e96dc356a9d0414cb","slug":"saharanpur-activa-bike-collision-one-killed-four-including-four-year-old-children-injured-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: एक्टिवा-बाइक की टक्कर, एक की मौत, चार साल के मासूम समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: एक्टिवा-बाइक की टक्कर, एक की मौत, चार साल के मासूम समेत चार घायल
Mon, 24 Apr 2023 03:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 24 Apr 2023 03:43 PM IST
सार
सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई तो वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर एक्टिवा और बाइक की टक्कर से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर बेहट कोतवाली क्षेत्र में एक्टिवा व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार साल के मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हुए है। घायलों को बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर में करीब डेढ़ बजे कलसिया के पास नगला के पुल पर हुआ। बेहट कस्बे के मोहल्ला महाजनान निवासी आसिफ (23) पुत्र सुलेमान व उसका साला शिराज (25) पुत्र इरशाद निवासी आली की चुंगी सहारनपुर के साथ एक्टिवा पर सहारनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: शामली में सीएम योगी के दिखे तल्ख तेवर, बोले- 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा'
विज्ञापन
नगला के पुल पर उनकी एक्टिवा की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार जीजा साला व बाइक पर सवार शाकिर (23) पुत्र नूरहसन, नसीम (21) पुत्र ताहिर व शाकिर का भतीजा सैफुउल्ला (4) पुत्र अब्दुल मालिक निवासी गांव सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को यूपी-112 की गाड़ी व एक टाटा मैजिक वाले ने बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां शाकिर को मृत घोषित कर दिया गुण, जबकि आसिफ, शिराज, नसीम व सैफुउल्ला को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन सीएचसी पहुंच गए थे। हादसे के समय एक्टिवा व बाइक सवारों पर हेलमेट नहीं था।