फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Accident News: two died including baby four girl students injured in road accident

दर्दनाक हादसा : बच्चे सहित दो की मौत, चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल, टेंपो चालक मौके से भागा

Wed, 02 Mar 2022 05:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Mar 2022 05:25 PM IST
सार

सहारनपुर में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में बच्चे सहित दो की मौत हो गई, जबकि चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Saharanpur Accident News: two died including baby four girl students injured in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के चिलकाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक छात्रा और एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
गांव कातला के पास सहारनपुर की तरफ से छात्राओं को लेकर आ रहे एक टेंपो और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में थाना चिलकाना के गांव अहाडी निवासी पारुल पुत्री शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने पारुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पारुल मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा थी। टेंपो चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: मानसी व श्वेता ने बयां किया नवीन की मौत के दौरान खारकीव का मंजर, दहशत के बीच आज लौटेंगे कई छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा - 2
उधर, गांव चौरीमंडी निवासी देवी सिंह का तीन वर्षीय पुत्र राजवीर अपनी दादी के साथ सड़क के किनारे से होकर जा रहा था। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रहे टाटा पिकअप वाहन ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टाटा पिकअप का पहिया बच्चे के ऊपर से उतर गया। वहीं बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टाटा पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में उत्खनन जारी: पांडव टीले से मिलीं ये दुर्लभ चीजें, देखिए तस्वीरें

बताया गया कि बच्चे के शव का परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed