Saharanpur: 25 मिनट रुकी आस्था स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने किया जय श्रीराम का जयघोष
सहारनपुर में प्लेटफार्म तीन-चार पर अंब अंदौरा-अयोध्या के बीच चलने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:05 बजे पहुंची तो लोगों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। यह ट्रेन 1:30 बजे स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। 22 कोचों में हिमाचल प्रदेश के रामभक्त रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंब अंदौरा-अयोध्या के बीच चलने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार को सहारनपुर पहुंची, जो यहां 25 मिनट रुकी। इस दौरान प्लेटफार्म तीन-चार पर ट्रेन में सवार यात्रियों ने भगवान श्रीराम का जयघोष किया। ट्रेन में हिमाचल प्रदेश के रामभक्त रहे। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा से 22 कोच की आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार सुबह छह बजे रवाना हुई, जो अंबाला होते हुए सहारनपुर में दोपहर 1:05 बजे पहुंची। प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर पहुंची ट्रेन 25 मिनट तक रुकी रही।
यह भी पढ़ें: चरम पर अपराध: बेटे ने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, इस बात पर हुआ था मनमुटाव
इस दौरान ट्रेन में सवार राम भक्तों को आईआरसीटीसी की ओर से चाय दी गई। सभी कोच स्लीपर थे। ट्रेन में साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। रामभक्त काफी उत्साहित नजर आए। यहां से ट्रेन दोपहर 1:30 बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई।
यह ट्रेन वापसी में सात फरवरी को सहारनपुर से होकर अंब अंदौरा जाएगी। ट्रेन में बैठे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सुदर्शन सिंह, विशाल ठाकुर, सुरजीत सिंह ने जय श्रीराम का जयघोष किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलने से श्रीरामलला के दर्शन आसानी हो सकें। ट्रेन को लेकर रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट मोड पर रहे।
आज जम्मूतवी से आएगी आस्था स्पेशल
आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार यानी आज जम्मूतवी से आस्था स्पेशल ट्रेन आएगी, जिसका सहारनपुर में दोपहर 1:25 बजे पहुंचने का समय है। इसमें जम्मू के रामभक्त होंगे। रामभक्तों को सादा भोजन मिलेगा।