चरम पर अपराध: बेटे ने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, इस बात पर हुआ था मनमुटाव
सहारनपुर जनपद में एक युवक ने अपने पिता की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक के दूसरे बेटे की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नानौता गुडम्ब गांव में रविवार की रात संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नानौता क्षेत्र के गांव गुडम्ब निवासी रूपचंद (65) और उसके बड़े बेटे हुकम सिंह उर्फ बिट्टू के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर मनमुटाव चल रहा था। रविवार रात करीब दस बजे रूपचंद और हुकम सिंह के बीच संपत्ति के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।
यह भी पढें: ISI एजेंट ने उगले राज: हनी ट्रैप के जरिए पाकिस्तानी महिला हैंडलर करा रही थी जासूसी, ऐसे बना था शिकार
आरोप है कि हुकम सिंह ने तैश में आकर अपने पिता रूपचंद पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। रूपचंद के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए अन्य परिजनों को देखकर हुकम सिंह मौके से भाग निकला। रूपचंद लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
उसके मंझले बेटे प्रवीण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि प्रवीण की तहरीर पर आरोपी हुकम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।