फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A young man who played a woman in plays committed suicide by hanging himself

Saharanpur: नाटकों में महिला का रोल करता था युवक, फंदे पर लटककर दे दी जान, जांच में ये आया सामने

Thu, 30 Oct 2025 07:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 30 Oct 2025 07:29 PM IST
सार

थाना सदर बाजार क्षेत्र में नवादा रोड पर वेद विहार कॉलोनी में भानव ठाकुर रहता था। अपने कमरे में फंदे पर लटका उसका शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: A young man who played a woman in plays committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

थाना सदर बाजार क्षेत्र की वेद कॉलोनी में भानव ठाकुर (20) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। वह नाटकों में महिला का रोल करने का काम करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि, अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


भानव ठाकुर नाटकों में महिला का रोल करता था। अकसर वह कार्यक्रमों में जाता रहता था, मगर बुधवार रात घर पर ही था। परिवार के अन्य सदस्य नीचे वाले कमरे में थे। इसी दौरान भानव ने मकान के ऊपर वाले कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पता लगते ही कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि परिवार में भानव की तीन बहने हैं। उनमें से एक की शादी हो गई है। परिवार में कोई झगड़ा या फिर कोई विवाद नहीं था। युवक के फांसी लगाने का कारण पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed