{"_id":"6443ee9e3f2cb028550be837","slug":"saharanpur-a-young-man-died-in-a-road-accident-on-eid-and-atmosphere-of-sorrow-in-the-family-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ईद के दिन घर में छाया मातम, अविवाहित बेटे की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ईद के दिन घर में छाया मातम, अविवाहित बेटे की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sat, 22 Apr 2023 07:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 22 Apr 2023 07:57 PM IST
सार
Saharanpur News : यहां ईद के दिन एक घर में मातम छा गया। अविवाहित बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विस्तार
सहारनपुर के छुटमलपुर में फतेहपुर कलसिया मार्ग पर अलग-अलग हुए सड़क हादसों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
फतेहपुर थाना क्षेत्र में पहला हादसा गांव मुस्तापुर के पास हुआ। छुटमलपुर की मुस्लिम कॉलोनी निवासी असलम (24) पुत्र सईद शनिवार शाम चार बजे अपनी बाइक से किसी काम से बेहट जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल असलम को मुजफ्फराबाद चौकी पुलिस फतेहपुर सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ईद के दिन युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक अविवाहित था। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बसपा नेताओं पर गिरी गाज, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी से निष्कासित, लगा था ये बड़ा आरोप
वहीं, दूसरा हादसा फतेहपुर कलसिया मार्ग पर मुजफ्फराबाद में हुआ। छुटमलपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी के तौर पर तैनात सुमित पुत्र मांगेराम बाइक से शाम साढे़ चार बजे अपने गांव भूलनी जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर फतेहपुर सीएचसी पहुंचे जहां से गंभीर होने पर सुमित को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: खाकी पर गिरी गाज: पीड़ित को भ्रमित करने के मामले में दरोगा निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू, जानें पूरा मामला