{"_id":"697883f8d82bc8c2fe04ab3a","slug":"saharanpur-a-python-wandered-from-the-forest-and-came-to-the-village-the-youth-tied-a-rope-on-its-mouth-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जंगल से भटककर गांव में आया अजगर, मुंह पर रस्सी बांधकर सड़क पर घसीटा, युवकों ने कंकर-पत्थर मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जंगल से भटककर गांव में आया अजगर, मुंह पर रस्सी बांधकर सड़क पर घसीटा, युवकों ने कंकर-पत्थर मारे
Tue, 27 Jan 2026 02:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 Jan 2026 02:53 PM IST
सार
जानीपुर गांव के पास एक अजगर दिखाई देने पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। किसी तरह उसके मुंह पर रस्सी बांधी गई और उसे इधर-उधर घसीटा गया। कुछ लोगों ने उस पर पत्थर मारे। अमर उजाला के रिपोर्टर ने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
अजगर के मुंह पर बंधी रस्सी (लाल घेरे में)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के जानीपुर गांव के पास जंगल से भटककर सड़क पर आए विशालकाय अजगर के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। उसका मुंह बांधकर घसीटा और पत्थर मारे गए। घटना ने एक बार फिर इंसानी क्रूरता और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता की कमी को उजागर किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर के समय एक विशालकाय अजगर जंगल से निकलकर गांव के पास सड़क किनारे आ गया। जैसे ही ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, मौके पर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। भयभीत अजगर इधर-उधर सरकने लगा, लेकिन वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने मानवता को शर्मसार करते हुए अजगर के मुंह पर रस्सी बांध दी और उसे सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। बेजुबान जीव दर्द से छटपटाता रहा, लेकिन तमाशबीन बनी भीड़ में से किसी ने भी इस निर्दयता को रोकने की जहमत नहीं उठाई। यह दृश्य अत्यंत विचलित करने वाला था, जहां एक असहाय जीव के साथ इस तरह का बर्बर व्यवहार किया गया। कुछ देर बाद अजगर रस्सी समेत ही झाड़ियों में गुम हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग को सूचित किया जाता, तो अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके मुंह से रस्सी हटाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सकता था। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, अजगर जैसे जीव आमतौर पर शांत स्वभाव के होते हैं और बिना किसी उकसावे के हमला नहीं करते। युवकों की यह क्रूरता न केवल गैरकानूनी है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का भी उल्लंघन है।
ये भी देखें...
Saharanpur: बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र की मौत, रैगिंग कर हत्या करने का आरोप, कॉलेज मालिक व 6 छात्रों पर केस
ये भी देखें...
Saharanpur: बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र की मौत, रैगिंग कर हत्या करने का आरोप, कॉलेज मालिक व 6 छात्रों पर केस