{"_id":"685a95519493dadb85082133","slug":"saharanpur-a-horrific-accident-on-the-bypass-brother-in-law-and-brother-in-law-died-on-the-spot-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बाईपास पर भीषण हादसा, जीजा-साले की मौके पर मौत, उजड़ गए हंसते-खेलते दो परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बाईपास पर भीषण हादसा, जीजा-साले की मौके पर मौत, उजड़ गए हंसते-खेलते दो परिवार
Tue, 24 Jun 2025 05:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 24 Jun 2025 05:39 PM IST
सार
सुरेश सैनी और वेदपाल सैनी एक बाइक पर सवार थे। देर रात बड़कला फ्लाईओवर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सुरेश और वेदपाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छुटमलपुर में बाईपास के बड़कला फ्लाईओवर के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ देहरादून से दवाई लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
थाने पर मृतकों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश सैनी (52) पुत्र बुद्ध निवासी ग्राम अनती थाना खतौली अपने रिश्ते के साले वेदपाल (42) पुत्र हरपाल सैनी निवासी तिस्सा थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर एक बाइक पर और दो साथी बृजपाल और कृष्णपाल दूसरी बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। रात पौने 11 बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में बड़कला फ्लाईओवर के पास सुरेश और वेदपाल की बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनसे कुछ आगे जा रहे बृजपाल को जब सुरेश की बाइक नहीं दिखी तो उन्होंने मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर वह उन्हें तलाशते हुए वापस आ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन थाने पहुंचे। सुरेश के बेटे अश्वनी ने बताया कि वह दो भाई और एक बहन हैं। छोटे दोनों भाई बहन अविवाहित हैं। उनके पिता खेती करते थे। वेदपाल के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 16 साल और सबसे छोटी आठ साल की है। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।