Saharanpur: चार बच्चों के पिता से युवती ने की कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया पर डाली फोटो, परिजनों पर लगाए आरोप
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवती ने चार बच्चों के पिता से कोर्ट मैरिज कर ली। युवती ने पति के साथ फोटो सोशल मीडियो पर अपलोड करते हुए परिजनों से जान का खतरा जताया है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र से चार बच्चों के पिता के साथ गई युवती का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। इसमें युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से आई है और कोर्ट मैरिज कर ली है। भाइयों पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया।
बता दें, कि करीब दस दिन पहले एक युवती चार बच्चों के पिता के साथ चली गई थी। परिजनों ने कोतवाली में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती के प्रेमी की उम्र इतनी है कि उसकी एक बेटी और बेटे की शादी भी हो चुकी है। पुलिस दोनों की तलाश में लगी हुई थी।
यह भी पढ़ें: UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर कसे तंज, मिल्कीपुर-दिल्ली चुनाव को लेकर किया ये ऐलान
इसी बीच बुधवार देर प्रेमी ने अपनी फेसबुक आइडी पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें युवती और उसका प्रेमी बैठे हुए हैं। युवती का कहना है कि उसका भाई व चाचा का लड़का जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसीलिए अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई और और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है।
उधर, सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि लड़की बालिग है। वापस आने पर मजिस्ट्रेट के सामने युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे।