देवबंद में हादसा: रातभर ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा किसान, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
देवबंद में हादसा : एक किसान रातभर ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा और तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद देवबंद में ट्रैक्टर हादसे में एक किसान की मौत हो गई। बताया गया कि जखवाला गांव के खेतों में खाद डालने गए किसान का ट्रैक्टर खेत की डोल पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। पड़ोसी किसान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बडग़ांव क्षेत्र के बहेड़ा गांव निवासी कंवरपाल सिंह (45) पुत्र मेहर सिंह बुधवार की शाम करीब छह बजे अपने ट्रैक्टर पर खाद की बोरियां रखकर खेतों में डालने गया था। बताया जा रहा है कि खेत की डोल (मेढ़) पर चढ़ते मय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी बीच किसान कंवरपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया और पूरी रात उसके नीचे ही पड़ा रहा। किसी ने उसे देखा तक नहीं है।
वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे जखवाला निवासी भीम सिंह अपने खेतों पर पहुंचा तो उसने ट्रैक्टर पलटा हुआ देखा। उसके नीचे कंवरपाल सिंह दबा हुआ था। ट्रैक्टर पलटने की सूचना पर लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर चिकित्सकों के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं कंवरपाल सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कंवरपाल की पत्नी सीमा और दो बेटे बंटी व पियूश का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक किसान के पास मात्र 13 बीघा भूमि है।
कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि मृतक कंवरपाल सिंह के भाई अरविंद ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहीं सिसिकियां: 12 मौतों के बाद बचा सिर्फ गम, हादसे को याद कर सिहर उठते हैं परिजन, दर्दनाक थे वो पल
हिंडन में आये उफान के कारण दूसरे रास्ते से खेतों में गया था मृतक कंवरपाल
मृतक कंवरपाल के छोटे भाई अरविंद ने बताया कि भारी बारिश के कारण हिंडन नदी में आए उफान की वजह से रास्तों पर पानी भरा हुआ है। जिस कारण उसका भाई वाया नन्हेड़ा कलां गांव के रास्ते जखवाला स्थित अपनों खेतों में खाद डालने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उन्होंने सोचा कि शायद देर होने की वजह से वह जखवाला ही रुक गया होगा। लेकिन सुबह उन्हें हादसे की खबर मिली।
यह भी पढ़ें: UP: तमंचा तानकर लगवाए जय श्रीराम के नारे, गले में भगवा गमछा डाल पीटा, मस्जिद से घर लौट रहा था शहरकाजी का बेटा