UP: पिस्टल साफ करते वक्त चली गोली, दरोगा को लहूलुहान हालत में देख चौंक गए अफसर, अस्पताल में कराया भर्ती
Saharanpur News : अभ्यास से पहले पिस्टल साफ करते वक्त गोली चल गई, जिससे दरोगा घायल हो गए। वहीं, दरोगा को लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस अधिकारी चौंक गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में फायरिंग अभ्यास पर जाने से पहले पिस्टल साफ करते वक्त अचानक गोली चलने से पीआवी पर तैनात दरोगा शांति प्रकाश घायल हो गए। उन्होंने उपचार के लिए मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सहारनपुर जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की फायरिंग का अभ्यास सत्र पड़ोसी जनपद हरिद्वार के रुडकी में चल रहा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की पीआरवी पर तैनात दरोगा शांति प्रकाश को भी इसमें शामिल होने के लिए जाना था। जाने से पहले वे अपने सरकारी पिस्टल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पिस्टल से चली गोली उनके पैर में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
सूचना पर एसपी सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। लहूलुहान हालत में दरोगा को साथी पुलिसकर्मियों द्वारा मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि दरोगा की हालत खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण