फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 60 lakh rupees were grabbed from the Railway on fake documents in Deoband

Saharanpur: देवबंद में फर्जी दस्तावेजों पर रेलवे से हड़प लिए 60 लाख रुपये, जानें कैसे रचा खेल...

Wed, 05 Feb 2025 02:14 PM IST
Saharanpur Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 05 Feb 2025 02:14 PM IST
सार

मोहल्ला पठानपुरा निवासी अलताफ खान ने दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे को चूना लगाया गया।

विज्ञापन
Saharanpur: 60 lakh rupees were grabbed from the Railway on fake documents in Deoband
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देवबंद में जमीनों को कब्जाने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। नया मामला रेलवे विभाग से 60 लाख रुपये फर्जी दस्तावेजों की बुनियाद पर हड़पने का प्रकाश में आया है। इसमें दो महिलाओं समेत आठ लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने मोहल्ला पठानपुरा निवासी अलताफ खान की तहरीर पर धोखाधड़ी का ये मामला दर्ज किया है। इसमें पठानपुरा (लाम) निवासी राहत, इकराम खान, सरफराज, मो. सफत खान, शाहनवाज खान, हयात खान, शहनाज खान और उसकी बेटी खुशनसीब खान को नामजद किया है। अलताफ ने बताया कि मोहल्ले का रहने वाला मेहर खां कृषि भूमि चक संख्या 1158 के मूल गाटा संख्या 348 रकबई 0-7-0 बिस्से पुख्ता में मालिक था। करीब 40 वर्ष पूर्व वह देवबंद छोड़कर चला गया था। इस दौरान रेलवे विभाग ने मेहर खां की भूमि का अधिग्रहण कर लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहर खां की कोई औलाद नहीं थी। आरोपियों ने इसका लाभ उठाते हुए मरे हुए व्यक्ति रियासत को मेहर खां की औलाद दर्शाते हुए नगर पालिका से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर लिया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एसीओ द्वारा भूमि में अपनी विरासत दर्ज करा ली। जिसका इस्तेमाल कर उन्होंने रेलवे विभाग से उक्त भूमि का करीब 60 लाख रुपये मुआवजा ले लिया। इस खेल में उक्त लोगों ने मृतक रियासत की पत्नी शहनाज और बेटी खुशनसीब को भी शामिल कर लिया। अलताफ ने यह भी बताया कि मामले में कई बार उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूरे मामले में केस दर्ज होने के बाद फर्जी दस्तावेजों से रेलवे विभाग से मुआवजा हड़पने वालों में हडकंप मचा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed