{"_id":"69f3801effd8bdeda0058ff0","slug":"saharanpur-23-99-lakh-rupees-were-cheated-from-the-special-judge-in-the-name-of-conducting-haj-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: विशेष न्यायाधीश से हज कराने के नाम पर ठग लिए 23.99 लाख रुपये, ऐसे दिया झांसा; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: विशेष न्यायाधीश से हज कराने के नाम पर ठग लिए 23.99 लाख रुपये, ऐसे दिया झांसा; दो गिरफ्तार
Thu, 30 Apr 2026 09:45 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:45 PM IST
सार
लखनऊ की अलफहाद टूरिज्म कंपनी के नाम पर विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खान से ठगी की गई। जांच में टूरिज्म कंपनी भी फर्जी निकली। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एससीएसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश से हज यात्रा के नाम पर 23.99 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खान ने तहरीर देकर बताया कि लखनऊ की अलफहाद टूरिज्म कंपनी के नाम पर आमिर रशीदी, ओसामा रशीदी, एजाज अहमद और फहद रशीदी ने हज यात्रा कराने का झांसा देकर 23.99 लाख रुपये ऑनलाइन लिए थे। रकम लेने के बाद न तो यात्रा की कोई व्यवस्था की गई और न ही आरोपी सही जवाब दे रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की। आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए। इनमें से दो आरोपियों की लोकेशन सहारनपुर में मिली। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने से हुसैनगंज निवासी ओसामा रशीदी और एजाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्राइम पुलिस ने अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के साथ ठगी गई रकम की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन