फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sagir Ahmed, 58, was a resident of Mohalla Sarai Hisamuddin.

सहारनपुर: पुलवामा में आतंकी हमले में सगीर की मौत, भतीजे से आखिरी बार फोन पर की थी ये बात

Sat, 16 Oct 2021 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 16 Oct 2021 11:15 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान सहारनपुर के रहने वाले सगीर अहमद (58 वर्षीय) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Sagir Ahmed, 58, was a resident of Mohalla Sarai Hisamuddin.
- सगीर की मौत होने पर विलाप करते परिजन - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान सहारनपुर के रहने वाले सगीर अहमद (58 वर्षीय) की मौत हो गई। वह जिस मकान में में किराए पर रहते थे, उसी में घुसकर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। सगीर अहमद के पेट में गोलियां लगीं, जिस कारण उन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, उनकी मौत की खबर मिलने पर सहारनपुर में रह रहे परिवार में मातम पसर गया। सगीर अहमद पुत्र बुंदू हसन का परिवार सहारनपुर शहर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन में रहता है। क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि सगीर अहमद लकड़ी की छिलाई और कटाई का कार्य करते थे। वह एक साल पहले ही सहारनपुर से पुलवामा के एजाज अहमद वानी की फर्म में काम करने गए थे।
विज्ञापन


शनिवार शाम को एजाज अहमद वानी की फर्म के कर्मचारी शमशु जमा ने परिवार को कॉल करके इस घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि आतंकी हमले के दौरान गोलियां लगने से सगीर अहमद की मौत हो गई है। उन्होंने फोन पर कहा कि अभी शव का पोस्टमार्टम होगा, इसलिए परिवार के दो सदस्यों को उन्होंने जम्मू आने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी, बेटी और बेटों का रो रोकर बुरा हाल
सगीर अहमद के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा चार बेटी और एक बेटा जहांगीर हैं। सबसे छोटी बेटी शोबी अविवाहित है। जैसे ही परिवार को उनकी मौत होने के बारे में पता चला तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी उनके मकान पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया। पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि यूपी के लोगों को रोजगार के लिए जम्मू कश्मीर जाना पड़ रहा है और अपनी जान गवां रहे हैं। यदि यूपी के दस्तकारों को यही उचित काम मिल जाए तो जम्मू कश्मीर जाने की जरूरत ही ना पड़े।

- सगीर की मौत होने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर और अन्य लोग

- सगीर की मौत होने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर और अन्य लोग- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed