फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Runaway groom wedding murder

फरार हत्यारोपी दूल्हे ने की शादी

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User सहारनपुर/ ब्यूरो/अमर उजाला
सहारनपुर/ ब्यूरो/अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Runaway groom wedding murder
मढे़ के जश्न में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या के बाद फरार आरोपी दूल्हे ने सोमवार की रात दुल्हन के घर पहुंच कर विवाह की रस्में अदा कर दी और पुलिस को खबर तक नहीं हुई। उधर, मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की रात गांव वजीरपुर में मढे़ की रस्म के दौरान डीजे पर अपनी-अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर दूल्हे के ममेरे भाई मनोज से गांव के ही युवक सचिन का झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने दूल्हे सहित तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर सचिन के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें बुरी तरह से घायल सचिन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मामले में मृतक के भाई पंकज ने मुख्य आरोपी के साथ दूल्हे जगबीर, उसके भाई पप्पू और सहीराम को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार शाम दूल्हे जगबीर उर्फ सोनू के अलावा अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, जगबीर को फरार बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरार बताए गए दूल्हे ने पुलिस को गच्चा देकर सोमवार को ही चार रिश्तेदारों के साथ गंगोह के मोहल्ला टांकान स्थित वधू पक्ष के घर पहुंच कर गुपचुप तरीके से न केवल विवाह की रस्में अदा कर लीं बल्कि वधू को विदा कराकर गांव भी ले गया। इसके बाद वधू को उसके परिजन वापस गंगोह अपने साथ ले आए।

 
इस बात को लेकर मृतक के परिजनों में पुलिस के प्रति गहरा रोष है। उधर, मृतक सचिन के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसओ बिजेंद्र यादव का कहना है कि फरार दूल्हे की शादी की जानकारी नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed