फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RSS took out path movement on Vijay Dashami

विजय दशमी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

Sat, 16 Oct 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
RSS took out path movement on Vijay Dashami
विजय दशमी पर पथ संचलन निकालते आरएसएस कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विजय दशमी और स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन निकाला। इसके साथ ही कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर शस्त्र पूजन किया।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी पार्क में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। महानगर सेवा प्रमुख रामपाल ने कहा कि विजय दशमी हमारी वैभवशाली संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का पर्व है। यह पर्व विजय का प्रतीक है। इस दौरान नगर संघचालक राजेंद्र धीमान, सह नगर संघचालक अनूप, नगर कार्यवाह कुलदीप, मोहित, विवेक, विशाल, राहुल, हिमांशु मौजूद रहे। वहीं, सुभाष नगर के रेलवे क्लब कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महानगर प्रचार प्रमुख राजीव अग्रवाल, भाग संचालक सरदार हरभजन, नगर संघचालक कृष्ण कुमार ने सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया। राजीव अग्रवाल ने हम सभी को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान देवेंद्र बंसल, अशोक चावला, प्रचार प्रमुख राहुल, संपर्क प्रमुख भरत मौजूद रहे। महावीर नगर स्थित रामकृष्ण परमहंस स्कूल में नगर संघचालक राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सह संघचालक आदित्य त्यागी, अशोक बंसल, विपिन जैन, पीयूष जैन, राहुल, शुभम गुप्ता मौजूद रहे। विश्वकर्मा नगर में श्रद्धाभाव से विजय दशमी पर्व मनाकर पथ संचलन निकाला गया। इस मौके पर महानगर सह कार्यवाह रमेश, संचालक राकेश बिंदल, योगेश, अतुल, अनुज उपस्थित रहे। इसी तरह शिवाजी नग व माधवनगर में भी कार्यक्रम आयोजित कर शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान खूब सिंह नलनीश, पुष्पराज, मनोज सचदेवा, शरद महेश्वरी, वेद प्रकाश सैनी पंकज गुप्ता, अमित कर्णवाल, कृष्णकांत, अरिहंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed