{"_id":"601ae9618ebc3ed285261ea5","slug":"rovers-and-rangers-told-how-to-deal-with-the-disaster-saharanpur-news-mrt523505731","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर्स एंड रेंजर्स को बताए आपदा से निपटने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर्स एंड रेंजर्स को बताए आपदा से निपटने के तरीके
विज्ञापन
जेवी जैन कॉलेज में पांच दिवसीय रोवर्स एंड रेंजर्स का शिविर शुरू
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित रोवर्स एवं रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर में बुधवार को रोवर्स एवं रेंजर्स को प्राकृतिक आपदा से निपटने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में टेंट बनाने के तरीके बताए।
दूसरे दिन के शिविर का शुभारंभ शिविर प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार और डॉ. मनीषा सैनी ने ध्वजारोहण किया। भारत स्काउट एंड गाइड संगठन सहारनपुर के प्रशिक्षक अनिल कुमार भारद्वाज और दीपमाला चौधरी ने शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भारत स्काउट एंड गाइड के उद्देश्य, आपातकालीन परिस्थितियों में टेंट लगाने और प्राकृतिक आपदा आने पर किस प्रकार जनता को बचाने के तरीके बताए। द्वितीय सत्र में साधना शर्मा ने योग क्रिया, ध्यान, आध्यात्मिकता एवं विकास सूर्य नमस्कार आदि क्रियाएं कराई। इसमें डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. परविंद मलिक, डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉ. नीता कौशिक, शीतल चौधरी, जिया, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।
इनसेट
स्वयं सेवकों को क्रांतिकारियों की गाथाएं सुनाईं
सहारनपुर। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर गांव चकहरेटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहा है। स्वयं सेवकों ने बुधवार को गांव में रैली निकाली और ग्रामीणों को शिक्षा और बेटियों के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने स्वयं सेवकों को 1922 के आंदोलन के बारे में बताया। इसमें भारत भूषण त्यागी, दीपक कुमार, आदित्य, अलफिशा, राधिका, नोशी, प्रियांशु, रोहित, आतिश, वंश आदि मौजूद रहे। संवाद