फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rosa will not break a drip

ग्लूकोज चढ़ाने से नहीं टूटेगा रोजा

Mon, 27 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rosa will not break a drip
रमजान - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में हेल्पलाइन पर रोजेदारों को कारी इसहाक गोरा ने रविवार को शरीयत की रोशनी में जवाब दिया। कुछ लोगों में ये गलतफहमी है कि रोजे की हालत में ग्लूकोज चढ़वाने से रोजा टूट जाता है।
विज्ञापन


उनके अनुसार ये सोच गलत है, बल्कि बीमारी की हालत में अगर कोई व्यक्ति aरोजे में ग्लूकोज चढ़वाता है तो उससे रोजा नहीं टूटेगा। 

सवाल ः मलिहपुर से शाइस्ता ने इमाम सहारनपुर व मारूफ आलम ए दीन कारी सैय्यद इसहाक गोरा से हेल्पलाइन पर पूछा कि उनको पेट के किसी रोग की वजह से डॉक्टर कह रहे हैं कि ग्लूकोज चढ़ाना जरूरी है, परंतु वह रोजे से हैं। अब इस सूरत में वह किया करें ? 
विज्ञापन


जवाब मिला कि ग्लूकोज से दी जाने वाली दवा को खाना पीना नहीं कहते। आप  रोजे की हालत में ग्लूकोज चढ़वा सकती है इससे रोजा पर कोई असर नहीं आएगा।

सवाल ः मुरादाबाद से नवाब आलम ने पूछा कि वह रोजे से हैं, किया वह आँखों में सुरमा लगा सकते हैं, इससे रोजा तो नहीं टूटेगा?  
 जवाब मिला अगर कोई व्यक्ति रोजे की हालत में आँखों में सुरमा या काजल लगता है तो इससे रोजा नहीं टूटेगा, यहां तक कि अगर आँख में सुरमा लगने का असर  थूक या नाक के बांसे में महसूस हो तब भी कोई हरज नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल ः खुर्शीद अहमद ने अलीगढ़ से जानना चाहा कि उनके एक टीचर हैं जो कि माली हालत से बहुत कमजोर हैं, परंतु टीचर भी पिता सामान होते है। क्या उनको भी जकात नहीं दी जा सकती ?

जवाब दिया कि अगर टीचर गरीब है। उस पर जकात फर्ज नहीं तो ऐसे टीचर को जकात देना जायज तो है ही बल्कि उनको देने से सवाब ज्यादा मिलेगा।

सवाल ः अरशद जिया ने बड़गांव से मालूम किया कि वह आज ऐतेकाफ में बैठ रहे हैं, आप मुझे बताएं इसमें कोई खास इबादत शरीयत से मुकर्रर है, वह क्या है?

जवाब दिया गया कि ऐतेकाफ पर शरीयत में कोई खास इबादत की शर्त नहीं बताई गई है, आपको नमाज, कुरान करीम की तिलावत या दीन की पुस्तकों को पढ़ना या सुनना या जो मन चाहे इबादत करते रहना चाहिए।


सवाल ः शोएब ने सरसवा से पूछा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी बड़ी बहन को जकात देता है, तो किया ये जायज है?
 जवाब मिला हां, अगर कोई व्यक्ति अपने भाई या बहन को जकात दे तो ये बिल्कुल जायज है।

आप हेल्पलाइन पर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक इन नंबरों पर कॉल कर के अपनी शंकाओं को दूर कर सकते हैं।  9897399207,  8923636608,  9319462031,  9319309995
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed