{"_id":"5fb6b83a8ebc3e9bcf5c7add","slug":"root-diversion-done-on-chhath-puja-saharanpur-news-mrt511695241","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा को लेकर किया रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा को लेकर किया रूट डायवर्जन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह रोड पर मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर पर दो दिवसीय छठ पूजा कार्यक्रम को लेकर पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है, जो शुक्रवार की दोपहर से लागू होगा, जो रात नौ बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद रात में दो बजे दोबारा डायवर्जन लागू होगा, जो शनिवार की सुबह नौ बजे तक जारी रहेगा। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
यह रहेगा यातायात व्यवस्था
-- नकुड़ से मानकमऊ की ओर वाहन नहीं आने दिए जाएंगे। यह वाहन नकुड़ से सरसावा की ओर होकर जाएंगे।
-- चौकी फंदपुरी से मानकमऊ की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे।
-- मानकमऊ पुलिया से मानकमऊ चौकी की ओर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
-- थाना सरसावा की चौकी शाहजहांपुर की ओर से शहर की तरफ आने वाले वाहन नकुड़ और चिलकाना की ओर होकर जाएंगे।
-- नकुड़-गंगोह की ओर जाने वाली बसें सरसावा होकर आएंगी और जाएंगी।
छठ पूजा को लेकर पांवधोई के घाट की देखी व्यवस्था
सहारनपुर। छठ पूजा के लिए बाबा लाल दास बाड़ा के निकट स्थित पांवधोई नदी के घाट पर अधिकारियों ने व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पूर्वांचल कल्याण सभा के अध्यक्ष दानिश आजम, दशरथ गिरी, अनिल पोद्दार, इंद्रजीत गोस्वामी, मुकेश गिरी मौजूद रहे।