{"_id":"6782fb47a25d0b070e0dc059","slug":"robbery-inside-the-house-two-miscreants-caught-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-140191-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर में घुसकर लूटपाट, दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर में घुसकर लूटपाट, दो बदमाश पकड़े
Sun, 12 Jan 2025 05:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:21 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी थाने के गांव नवादा में लूट की घटना के बाद पीड़ित के घर जमा भीड़। संवाद
गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र में एक के बाद एक वारदात कर बदमाश खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, जिस तरीके से बदमाश वारदात कर रहे हैं उससे लग रहा है कि पुलिस बदमाशों के सामने घुटने टेक चुकी है। शुक्रवार रात भी नवादा गांव में तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से कुंडल लूट लिए। जाग होने पर घेराबंदी होता देख फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़कर जमकर पिटाई की।
घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की है। नवादा गांव में तीन बदमाश दीवार फांदकर राजकुमार पुत्र कालूराम के घर में घुस गए। बदमाशों ने राजकुमार और उनकी पत्नी बीरमति पर तमंचे सटा दिए और कानों से कुंडल खींच लिए। आवाज सुनकर राजकुमार की पुत्रवधू ने शोर मचा दिया। इस पर पड़ोसी उठ गए और घरों के बाहर आ गए। हड़बड़ाहट में बदमाशों ने एक के बाद एक चार फायर किए। इसमें पड़ोसी विमल पुत्र राकेश छर्रा लगने से घायल हो गया।
पड़ोसियों ने भागते समय बदमाश रशीद पुत्र लतीफ निवासी आजादनगर काॅलोनी थाना मंडी और सलमान पुत्र फिरोज निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी फरमान मस्जिद थाना मंडी को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाशों की भीड़ ने जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के पास से तीन कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ, जबकि लूटे गए कुंडल लेकर बदमाश भाग गए।