{"_id":"60cf70e325294246ad003702","slug":"robbery-at-house-of-stone-crusher-owner-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: स्टोन क्रशर मालिक के घर डकैती, परिवार को गन प्वांइट पर लेकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: स्टोन क्रशर मालिक के घर डकैती, परिवार को गन प्वांइट पर लेकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Sun, 20 Jun 2021 10:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:16 PM IST
सार
वारदात शनिवार की आधी रात के बाद अंजाम दी गई। गांव जाटोवाला में दीवार फांदकर मास्टर रामकुमार गुप्ता के घर में घुसे बदमाशों ने उनके किरायेदर दिलदार और उनकी एएनएम अनु बेग को सोते हुए उठाया और गन प्वांइट पर लेकर सोने की चैन, अंगूठी व लॉकेट लूट लिया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष
- फोटो : amar ujala
विस्तार
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के जाटोवाला गांव में 10 बदमाशों ने स्टोन क्रशर मालिक के घर पर डाका डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने क्रशर मालिक व उसके किरायेदार के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर 75 हजार रुपये के कैश बदमाश ले गए, जबकि साढ़े 6 लाख रुपए से भरा बैग बदमाशों से गिर गया, वह पुलिस को मिल गया है।
विज्ञापन
वारदात शनिवार की आधी रात के बाद अंजाम दी गई। गांव जाटोवाला में दीवार फांदकर मास्टर रामकुमार गुप्ता के घर में घुसे बदमाशों ने उनके किरायेदर दिलदार और उनकी एएनएम अनु बेग को सोते हुए उठाया और गन प्वांइट पर लेकर सोने की चैन, अंगूठी व लॉकेट लूट लिया। अनु बेग ने शोर मचाने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उनके तीन साल के बेटे को छीनकर उसे गन प्वांइट पर लेकर गोली मारने की धमकी देते हुए उन्हें चुप करा दिया। इसी बीच मास्टर रामकुमार गुप्ता की आंख खुल गई। जैसे ही वें बाहर निकल कर आए, तो बदमाशों उन्हें भी गन प्वाइंट पर लेकर अंदर ले गए और उनकी पत्नी प्रेमवती, पौत्र आयुष, पौत्री आयुषी व नन्दनी को गन प्वाइंट पर लेकर साढ़े 6 लाख रुपये के कैश का थैला, उनकी जेब से 75 हजार रुपये व करीब 25 तोले सोना लूट लिया।
विज्ञापन
पड़ोसियों को बदमाशों के घुसने की खबर लगने पर उन्होंने फोन करके गांव के अन्य लोगों को सूचना दे दी। हल्ला मचने पर बदमाश भाग खड़े हुए। भागते समय हड़बड़ाहट में बदमाशों के हाथ से 6.50 लाख के कैश से भरा थैला छूट गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने के लिए कांबिंग की, लेकिन बदमाशों पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
15 मिनट में हुई वारदात
बदमाशों ने करीब 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित क्रशर मालिक मास्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाश रात्रि 2 बजकर 24 मिनट पर घर में घुसे और 2 बजकर 38 मिनट पर गए।