फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways will run AC bus for Maa Vaishno Devi

मां वैष्णो देवी के लिए एसी बस चलाएगा रोडवेज

Sat, 27 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run AC bus for Maa Vaishno Devi
सहारनपुर। मां वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज जल्द ही हरिद्वार से मां वैष्णो देवी कटरा के लिए एक एसी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसको लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। दो साल पहले मां वैष्णो देवी के लिए जाने वाली बस बंद हो गई थी।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम के डिपो में 204 रोडवेज बसों का बेड़ा है। सहारनपुर डिपो की बसें लखनऊ, आगरा, दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार आदि शहरों तक जाती हैं। सितंबर में शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में परिवहन निगम ने शारदीय नवरात्रों से पहले मां वैष्णो देवी के लिए एक एसी बस को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह एसी बस सहारनपुर डिपो की होगी, जिसका संचालन हरिद्वार से होगा। हरिद्वार से चलकर बस सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, लुधियाना, चंडीगढ़ के रास्ते मां वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को खासी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

- किराया सूची जल्द बनेगी
हरिद्वार से मां वैष्णो देवी कटरा जाने वाली एसी बस का किराया जल्द ही तय होगा। एसी बस में यात्री आराम से सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही ट्रेन का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो साल पहले चलती थी बस
मां वैष्णो देवी कटरा के लिए बस चलती थी। लेकिन पिछले दो साल से कोई बस नहीं चल रही है। ऐसे में परिवहन निगम चाहता है कि मां वैष्णो देवी कटरा के लिए बस चलने से उनके राजस्व में इजाफा होगा।

हरिद्वार से मां वैष्णों देवी कटरा के लिए एक एसी बस चलाने की तैयारी है। जल्द ही बस सेवा शुरू करेंगे, ताकि मां वैष्णो के दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिले। हरिद्वार से बस का संचालन करेंगे। - एलके त्रिवेदी, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed