{"_id":"633341f3d861aa000a251f75","slug":"roadways-ran-25-extra-buses-if-trains-were-affected-saharanpur-news-mrt607047436","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें प्रभावित हुई तो रोडवेज ने चलाईं थीं 25 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें प्रभावित हुई तो रोडवेज ने चलाईं थीं 25 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एक दिन पूर्व शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक धंसने से ट्रेनें प्रभावित हुई तो परिवहन निगम आगे आया और मानकमऊ बस स्टैंड से 25 अतिरिक्त बसों का संचालन कराया। यहां से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। रात 10 बजे के बाद सभी बसें सहारनपुर लौटीं।
सोमवार को सरसावा स्थित शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक के नीचे पानी आने से मिट्टी और पत्थर खिसक गए। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन दोपहर साढ़े 12 बजे से रात आठ बजे तक प्रभावित रहा था। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्री इधर से उधर भटकते रहे। मानकमऊ बस स्टैंड पर जबरदस्त भीड़ हो गई थी। जैसे ही परिवहन निगम को पता चला तो उन्होंने 25 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कराई और मानकमऊ बस स्टैंड पर बसों को भेजा गया। शाम पांच बजे के बाद यहां से अंबाला, लुधियाना और मां वैष्णो देवी कटरा के लिए बसें चलाई, जो बसें अंबाला और लुधियाना गई थी, वे रात 10 बजे के बाद लौट आई थी। वैष्णो देवी कटरा जाने वाली बसें मंगलवार को सहारनपुर लौटी। भीड़ इतनी थी कि सभी बसें भरकर चलीं। इससे रोडवेज के राजस्व में वृद्धि हुई। केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रेनों के प्रभावित होने पर 25 अतिरिक्त बसों को मानकमऊ बस स्टैंड से चलाया गया था।