{"_id":"5ec2bf2e8ebc3e90343d65d4","slug":"roadways-formed-collaborative-teams-for-migrant-laborers-saharanpur-news-mrt482215243","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों के लिए रोडवेज ने सहयोगी टीमें बनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों के लिए रोडवेज ने सहयोगी टीमें बनाईं
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रवासी मजदूरों को गंतव्यों तक पहुंचाने में आ रही बाधाओं को दूर करने और परिवहन में उनकी मदद के लिए रोडवेज की ओर से परिक्षेत्र के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में सहयोगी टीमें निर्धारित की हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि किसी भी नगर में अधिकतम 30 मिनट तक परिवहन निगम की बस यात्रियों की प्रतीक्षा करेगी। इसके बाद निर्धारित स्थान के लिए प्रस्थान कर जाएगी। मौजूदा हालात में परिवहन संबंधी किसी समस्या के लिए संबंधित क्षेत्रों के अनुरूप नामित टीमों से संपर्क किया जा सकेगा।
परिक्षेत्र में नामित सहयोगी और हेल्प लाइन नंबर
1- राजेंद्र चौहान, शामली बस अड्डा, 84455404902, कंवरपाल, मुजफ्फरनगर बस अड्डा, 72485128863, रामगोपाल, गंगोह बस अड्डा, 98179634364, नरेशपाल, देवबंद बस अड्डा, 95573577525, महावीर वर्मा, देवबंद बस अड्डा, 8077675278
मणिपुर के मजदूरों के लिए भी चलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन
सहारनपुर। रोडवेज आरएम मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि मणिपुर राज्य के जिरिबाम के प्रवासी मजदूरों के लिए भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन संचालित होने की जानकारी मिली है। यह ट्रेन मंगलवार को देहरादून से जिरिबाम के लिए रवाना होगी। यह सहारनपुर से होकर जाएगी। इसमें सहारनपुर से मणिपुर के 280, मुजफ्फरनगर से मणिपुर के लिए 90 और शामली से 29 प्रवासी मजदूरों के प्रस्थान की जानकारी मिली है। इसके लिए भी सुबह नौ बजे तक मजदूरों को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए बस संचालन के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।