फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways employees protest over 12-point demands

Saharanpur News: 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 10 Oct 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees protest over 12-point demands
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मागों को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 16 अक्तूबर को लखनऊ में धरने का ऐलान किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धरने में संघ की क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम तोमर व मंत्री संजय मोतला ने मांग करते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण का आदेश परिवहन निगम में लागू किया जाए। संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ के साथ ईएसआई की सुविधा परिवहन निगम में लागू हो। सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारी को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। छठें व सातवें वेतनमान का एरियर सभी कर्मचारियों को मिले। इनके अलावा वेतन विसंगतियों का समाधान, सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन भुगतान आदि मांगें भी शामिल हैं। चेतावनी दी कि यदि 12 सूत्रीय मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वह 16 अक्तूबर को लखनऊ स्थित परिवहन निगम मुख्यालय पर धरना देंगे। इस मौके पर ऋषिराज यादव, तरंग, सुभाष, नरेंद्र मागेराम, अमित वालिया, रोहित कुमार, शिवांश, मनोज, अमरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed